Madan Mohan Pandey : 2017 में अपर महाधिवक्ता, अयोध्या से सीधा कनेक्शन, कौन हैं राम मंदिर के नए ट्रस्टी मदन मोहन पांडेय?
Who is Madan Mohan Pandey : पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाया गया है. ट्रस्ट के तीन नए सदस्यों का चयन भी किया गया है. इनमें महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और डॉ. निर्मला यादव शामिल हैं. मदन मोहन पांडेय उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता रह चुके हैं. 2017 में उन्हें राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया था. अयोध्या निवासी मदन मोहन पांडेय का राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर से जुड़े कानूनी मामलों से लंबे समय से जुड़ाव रहा है.