Kanpur News : न होगा बिजली फॉल्ट, न लो-वोल्टेज…कानपुर में केस्को ने बनाया ऐसा प्लान, सरसैयाघाट में काम पूरा
Kanpur Power Crisis : अब कानपुर वालों को बिजली फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या नहीं झेलनी होगी. इसके लिए केस्को ने इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन शुरू कर दिया है. योजना के तहत 46 पॉवर और 800 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं. पुराने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है. केस्को एमडी नेहा जैन ने बताया कि सरसैयाघाट सबस्टेशन पर पहले 15 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था, जिसकी क्षमता अब बढ़ाकर 20 एमवीए कर दी गई है. जुलाई के अंतिम सप्ताह में हाईवे सिटी के आसपास रहने वाले करीब 25 हजार लोगों को भी राहत दी गई. यहां 10 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है.