मेरी शादी करा दो…प्रेमिका ने नंबर किया ब्लॉक तो टंकी पर चढ़ गया प्रेमी, आत्महत्या की दी धमकी
अमरोहा में प्रेमिका से फोन पर बात न होने से आहत होकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उतारने का प्रयास किया तो वह प्रेमिका से शादी कराने की जिद करने लगा।