Kanpur: नहर में चार दोस्तों संग नहाने गया छात्र डूबा, उतराता मिला शव
सचेंडी के धरमंगदपुर में दोस्तों संग राम गंगा नहर में नहा रहे 10वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। शव अगले दिन 400 मीटर दूर उतराता मिला। कटरा घनश्याम गांव निवासी किसान संतोष सिंह के चार बेटों में सनी सिंह दूसरे नंबर का था।