Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
By
July 21, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने के रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के आदेश के खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मुरादाबाद के मंडलायुक्त (कमिश्नर) की अदालत में अपील दायर की. आरडीए ने 15 जुलाई को इन इमारतों को बिना नक्शे के अवैध निर्माण करार दिया था, साथ ही इसे 15 दिन के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया था. मंडलायुक्त की अदालत ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन की याचिका मंजूर कर ली है, 28 जुलाई को इस मामले की सुनवाई मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह की अदालत में होगी.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में बिना नक्शे के बनाए गए 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है. आरडीए की तरफ से15 जुलाई को जारी ध्वस्तीकरण के आदेश का अनुपालन करने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया गया है. वहीं, इस आदेश के विरोध में तीन दिनों से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
<h3 style=”text-align: justify;”>कमिश्नर कोर्ट 28 जुलाई को करेगी सुनवाई
<p style=”text-align: justify;”>बताया गया कि सोमवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं का एक पैनल मुरादाबाद में मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह के न्यायालय में ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने पहुंचा. हालांकि, मंडलायुक्त कांवड़ यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने मेरठ गए थे, इसके चलते इस अपील पर सुनवाई नहीं हो सकी. वकील कोर्ट में अपील दाखिल कर चले गए और अपील मंजूर कर ली गयी है. 28 जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए लगी है.
<h3 style=”text-align: justify;”>40 में से सिर्फ दो भवनों का नक्शा
<p style=”text-align: justify;”>गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 28 जून को विश्वविद्यालय में एक टीम भेजकर भवनों की नापजोख कराते हुए उनके मानचित्र तलब किए थे. मगर विश्वविद्यालय प्रबंधन कुल 40 भवनों में सिर्फ दो भवनों का मानचित्र ही प्रस्तुत कर पाया था. इस पर प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था. सुनवाई के बाद 15 जुलाई को 38 भवनों को 15 दिन में खुद ध्वस्त कर लेने के आदेश यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिए थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>28 जुलाई को होगी मामले में सुनवाई
<p style=”text-align: justify;”>अब जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से मंडलायुक्त मुरादाबाद की अदालत में अपील दायर कर दी गयी है. जिसमे में 28 जुलाई को सुनवाई होगी. अब जौहर यूनिवर्सिटी की 38 बिल्डिंगों के ध्वस्तीकरण मामले में मंडलायुक्त की अदालत में सुनवाई होगी और मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण बुलडोजर एक्शन कुछ दिनों के लिए टल भी सकता है.
<h3 style=”text-align: justify;”>रामपुर की जेल में बंद हैं आजम खान
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि दो पैन कार्ड मामले में न्यायालय से दस वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने के बाद पिछले वर्ष नवंबर से सपा नेता मोहम्मद आजम खान रामपुर जेल में बंद हैं. इस प्रकरण में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है, वह भी रामपुर जेल में सजा काट रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Next
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • 'एक मिनट भी खड़ा नहीं हो पाएंगे अखिलेश यादव', चवन्नी वाले बवाल पर मीडिया के सामने क्या बोल गए RLD चीफ जयंत चौधरी?
  • मुरादाबाद का मीठी शॉट वाले दही गोलगप्पे मशहूर, सूजी और दर्जनों मसालों से होता है तैयार, खाने वालों की लगती है भीड़
  • 31 जिलों के किसान पहुंचे आलू बेचने, मगर सिर्फ 6 किसानों का ही हुआ सौदा, 45 फीसदी आलू कोल्ड स्टोरेज में रखे
  • मिर्जापुर के किसान चावल और मिर्च का नेपाल, बांग्लादेश व गल्फ देशों में कर रहे निर्यात, पिछले साल 2 करोड़ के उत्पाद भेजे
  • मिर्जापुर के विनायक को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 1.20 करोड़, लंदन के लॉ ऑफ पीएचडी के लिए हुआ चयन
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme