Janmashtami 2026 : अयोध्या राम मंदिर में क्यों मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी? जगतगुरु ने बताया सीक्रेट
Janmashtami Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या के राम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कई श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर राम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है. लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या के जगतगुरु राम दिनेशाचार्य से बात की. वे बताते हैं कि राम कृष्ण दोउ एक हैं, अंतर नहीं निमेष. वैष्णव धर्म में भगवान के अनेक अवतारों की परंपरा रही है, लेकिन राम और कृष्ण का अलग स्थान है.