मुरादाबाद का 'ताड़ी खाना'… कभी दिल्ली के नवाब और व्यापारी यहां उतारते थे थकान, आज बन गया शहर का सबसे पॉश इलाका
Moradabad Tadi Khana: पीतल नगरी मुरादाबाद की पहचान सिर्फ उसकी चमक और दस्तकारी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस ऐतिहासिक शहर की गलियों में कई अनोखे किस्से दफ्न हैं. एक ऐसा ही दिलचस्प इतिहास समेटे हुए है मुरादाबाद का मौजूदा ‘गुरु गोविंद सिंह चौक’, जिसे सदियों से लोग ‘ताड़ी खाना’ के नाम से जानते हैं. कभी दिल्ली से आने वाले थके-हारे व्यापारियों की शामें जिस हल्के सुरूर और ताड़ के ताजे रस के बीच ढलती थीं, आज वह इलाका शहर के सबसे सभ्य, विकसित और संभ्रांत व्यापारिक केंद्र के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है.