Ground Report : 400 घरों में घुटनों तक पानी, सब सामान बर्बाद हुआ.. प्रयागराज के इन परिवारों का दर्द कोई नहीं समझ रहा
Prayagraj Flood – Water Logging Ground Report : आरती के घर में भी पानी भर चुका है. उनके घर का सारा सामान बर्बाद हो चुका है. वह कहती हैं कि ‘घर का राशन पूरी तरह खराब हो जाने के कारण परिवार के सामने खाने की समस्या भी खड़ी हो गई है. उनकी बड़ी बेटी और पड़ोसियों की ओर से फिलहाल खाना पहुंचाया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि ‘नया राशन खरीदने के बाद भी उसे रखने और खाना बनाने के लिए घर में जगह नहीं है, क्योंकि अभी भी पानी भरा हुआ है.’ उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से नालों की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की. आइये जानते हैं वह किस तरह की और परेशानियों का सामना कर रही हैं…