नोएडा एयरपोर्ट पर अनुमान से 8 गुना कम पहुंचे यात्री, कार्गो सेवा पर लगा 'ब्रेक'
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बावजूद यहां उतनी संख्या में यात्री नहीं पहुंच रहे हैं, जितना शुरुआत में अनुमान लगाया गया था। इस एयरपोर्ट से हर माह 6 लाख यात्रियों के सफर का अनुमान था, लेकिन डेढ़ महीने में यह आंकड़ा 1 लाख तक नहीं पहुंच सका।