जांघों में चरस छिपाकर ट्रेन में सफर कर रही थीं महिलाएं, DRI ने गोरखपुर स्टेशन पर तीन को दबोचा
गोरखपुर में डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.88 करोड़ रुपये की चरस के साथ दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों अमरनाथ एक्सप्रेस से बिहार से पंजाब जा रहे थे। तलाशी के दौरान महिलाओं के जांघों ने छिपाकर चरस की सप्लाई कर रही थीं।