Ground Report: अब मिर्जापुर से वाराणसी जाना होगा आसान, जाम नहीं करेगा परेशान, 70 करोड़ से बनेगा 10 किमी लंबा नया बाईपास
Mirzapur Varanasi Bypass Road: मिर्जापुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में सफर काफी आसान होने वाला है. भटौली पुल से आमघाट तक बनने वाला करीब 10 किलोमीटर लंबा नया टू-लेन बाईपास कई इलाकों को सीधे जोड़ने के साथ यात्रियों की दूरी और समय दोनों बचाएगा. करीब 70 करोड़ रुपये की इस परियोजना को शासन से मंजूरी मिल चुकी है और जमीन खरीद की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. खास बात यह है कि इस सड़क के बनने के बाद भटौली-कछवां मार्ग पर वाहनों का दबाव और जाम की समस्या भी कम होने की उम्मीद है.