मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
मथुरा में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में युवक और पांच साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की मां समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए व्यापारियों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बाजार बंद करा दिया।