Ground Report: अदवा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मिर्जापुर में बिगड़े हालात, फसलें डूबीं और बाजार में घुसा पानी
Mirzapur News : मिर्जापुर में भारी बारिश के बाद अदवा बांध से करीब 10 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया. पानी छोड़े जाने के बाद अदवा और बेलन नदियां उफान पर आ गईं. हलिया-हथेड़ा मार्ग के पुल के ऊपर पानी बहने से करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा, जबकि कई खेतों और हलिया बाजार की दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ.