बारिश के चलते मुंबई-MP से बनारस आने वाली ट्रेनें 10 घंटे तक लेट, आज चलेगी दिल्ली स्पेशल
अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट स्टेशन पर 10 घंटे से ज्यादा लेट पहुंची। यही हाल मैसूरु-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भी रहा। यह ट्रेन भी 9.30 घंटे विलम्ब से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने की चिंता सताती रही।