Gardening Vastu : रोक देंगे आती हुई तरक्की…घर में लगे ये पौधे इतने अशुभ, जानिए नाम
Home Vastu Remedies : घर में पौधे लगाने से वातावरण सुंदर होने के साथ सकारात्मकता और शांति का अनुभव होता है. हालांकि वास्तु के हिसाब से हर पौधा घर के लिए शुभ नहीं है. कुछ पौधों को नकारात्मक ऊर्जा, रुकावट और ठहराव से जोड़कर देखा जाता है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में घर के पौधों की स्थिति और उनकी देखभाल को जरूरी माना गया है. अगर घर में सूखे, सड़े या अत्यधिक फैलने वाले पौधे हैं, तो उन्हें हटाना ही अच्छा है. इन्हें ठहराव और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. मिल्कवीड और यूफोरबिया जैसे कुछ पौधों से सफेद दूध जैसा रस निकलता है. वास्तु में ऐसे पौधों को घर के भीतर रखने से बचने को कहा गया है. घर की दीवारों पर सीधे चढ़ने वाली बेल देखने में आकर्षक लगती हैं, लेकिन इन्हें वास्तु में रुकावट का प्रतीक कहा गया है.