'सरकार बनी तो 3 महीने में 26000 प्राइमरी स्कूल…' अखिलेश ने शिक्षा और स्वास्थ्य के बहाने भाजपा को घेरा
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर सरकारी स्कूल बंद करने के दावे के साथ हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि अगर 2027 में उनकी सरकार बनती है तो वर्तमान सरकार जो 26 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर रही है, उसे शुरुआती तीन महीने में शुरू कर देगी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि दलित, पिछड़ों और वंचित (PDA) वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएं. उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार आने पर इन सभी स्कूलों को फिर से शुरू किया जाएगा.