CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से…'
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (09 अगस्त) को सिद्धार्थनगर से सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि आपको सर्वाधिक समय तक शासन करने का मौका मिला लेकिन आपने युवाओं के लिए पहचान का संकट खड़ा किया.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि जब देश में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद होगा, राज्य में दंगे और गुंडागर्दी होगी, निवेश का अवसर नहीं होगा तो सबसे ज्यादा प्रभावित युवा होगा. कोई नहीं कहता था कि यूपी का हूं. समाजवादी पार्टी ने हर जिले में माफिया पाल दिया था. लेकिन हमने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>कांग्रेस निगेटिव ट्रैक पर चल रही- सीएम योगी
<p style=”text-align: justify;”>सीएम योगी ने आगे कहा, ”आजादी के बाद जिनके पास सत्ता आई, हर संस्था का नाम परिवार के नाम पर रखा. क्रांतिकारियों को भुला दिया गया. जिन्होंने क्रांतिकारियों को भुलाया है, उस कांग्रेस को लोगों ने दफन कर दिया है. कांग्रेस निगेटिव ट्रैक पर चल रही है. भारत गुलाम क्यों हुआ? दो कारण थे- आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति. अपने ही संस्थाओं के खिलाफ षड्यंत्र करने का भाव. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने समय में युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए क्या किया था?”
<h3 style=”text-align: justify;”>भारत सीना तान कर विरोधियों के सामने खड़ा है- सीएम योगी
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने ये भी कहा, ”आज वो भारत सीना तान कर विरोधियों के सामने खड़ा है. जिस अर्थव्यस्था को कांग्रेस ने चौपट कर दिया था, उस भारत को आज दुनिया की चौथी अर्थव्यस्था के रूप में स्थापित किया गया. जिस भारत में भ्रष्टाचार था, पॉलिसी पैरालायसिस था, भारत आज निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन गया है. 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर जीवन जी रहे हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>युवाओं को अच्छी शिक्षा, स्किल और नौकरी की जरूरत- योगी
<p style=”text-align: justify;”>CM ने कहा, ”युवाओं को अच्छी शिक्षा, स्किल और नौकरी मिले, आज इस बात की जरूरत है. पिछले 12 सालों में 17 करोड़ लोगों को जॉब मिली है. यूपी में 17000 स्किलिंग सेंटर हैं. IIT, IIM की संख्या बढ़ी है. एम्स 7 से बढ़कर 23 हो गया है. कांग्रेस ने एक बनाया, अटल बिहारी बाजपेयी जी ने 6 बनाया, मोदी जी ने 23 पहुंचाया. मेडिकल की सीटें बढ़ गई हैं. युवा आज सिर्फ Job Seeker नहीं है. आज जॉब देने वाला बन गया है. भारत के अंदर स्टार्टअप का इकोसिस्टम खड़ा हुआ है. आज बिना भेदभाव के युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाई जा रही है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>कांवड़ यात्रा पर क्या बोले सीएम योगी?
<p style=”text-align: justify;”>सीएम योगी ने कहा, ”3 करोड़ शिवभक्त कांवड़ लेकर गए हैं. शिवमय, समाजवादी पार्टी कांवड़ यात्रा को निकलने नहीं देती थी. हमने कहा कि कांवड़ यात्रा को कौन रोक सकता है? शिव की भक्ति हम सब के लिए एक प्रेरणा है. जाति पाति का बंधन दूर हो जाता है, हर व्यक्ति एक दूसरे को भोले करके संबोधित करके चलता है. 180 किमी की दूरी तय करते हैं और कोई थकान नहीं. 2017 से पहले सपा इसको बैन कर देती थी. हमने कहा कि बैन नहीं होगा, हम सुरक्षा देंगे. पुष्पवर्षा करने के लिए मैं खुद वहां जाउंगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>यूपी में पिछले 9 सालों में कोई दंगा-कर्फ्यू नहीं- सीएम योगी
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में कोई दंगा- कर्फ्यू नहीं, अब यूपी में सब चंगा है. बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है. 2017 से पहले ये सब नहीं था. 2014 से पहले कांग्रेस ने नकारात्मक माहौल बना रखा था, देश के बाहर कोई युवा नहीं जा सकता था, पहचान का संकट था. एक भ्रष्ट – कमजोर देश के रूप में कांग्रेस ने धब्बा लगाया हुआ था.” 
<h3 style=”text-align: justify;”>सैफई सिंडिकेट वसूली के लिए निकल पड़ता था- सीएम योगी
<p style=”text-align: justify;”>यूपी के सीएम ने तंज कसते हुए कहा, ”2017 से पहले बेसिक शिक्षा की हालत क्या थी? समाजवादी पार्टी ने तो घोषणा कर दिया था कि नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
. नकल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के सामने संकट खड़ा किया था. आगे बढ़ने के लिए सारे अवसर समाप्त कर दिए थे. नौकरी आती थी तो सैफई सिंडिकेट वसूली के लिए निकल पड़ता था. चाचा-भतीजे की लूट थी. युवा या तो पलायन के लिए या तो आत्महत्या के लिए मजबूर होता था. हमारी सरकार ने 9 लाख सरकारी नौकरी दी है. 
आज विकास की नई लहर चली है. आज विकास की कोई कमी नहीं है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>यूपी में बहुत जल्द युवा नीति लेकर आ रहे- योगी आदित्यनाथ
<p style=”text-align: justify;”>यूपी के अंदर बहुत जल्द हम युवा नीति लेकर आ रहे हैं. हर जिले में कॉलेज के अंदर युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था. UPSC, UPPSC, NEET, IITJEE की तैयारी करनी हो, आपके यूनिवर्सिटी में हम वर्चुअल, फिजीकल क्लास की व्यवस्था करेंगे. पढ़ानेवाले डीएम-एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक के पीएम नौजवानों को आगे बढ़ने का प्लेटफॉ़र्म देंगे. हमने तय किया है कि जो युवा स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से निकलेगा, उन नौजवानों को Tablet देगें. मेधावी बेटियों के लिए बहुत जल्द स्कूटी की योजना लेकर आ रहे हैं. अब गरीब की बेटी भी स्कूटी से जा पाएगी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>आज डबल इंजन की सरकार का समय- <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रवादी डबल इंजन की सरकार का समय है. इंसेफेलाइटिस से सैकड़ों बच्चों की मौत होती थी लेकिन कांग्रेस-सपा के कानों में कभी भी जू नहीं रेंगी. कभी भी इन बच्चों के प्रति संवेदना नहीं जताई. यही तो बच्चे आज बड़े हुए हैं. यहीं बच्चे आज युवा हैं, जिन्हें जीने के लिए उत्तम स्वास्थ्य की सुविधा दी. सरकार में करने की इच्छा शक्ति होती है तो सरकार कर सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>सीएम ने ये भी कहा कि सरकार ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है. विकास के कार्यों को हम बढ़ाते हैं लेकिन सपा के एजेंडे में विकास नहीं है. नहीं तो विधानसभा सत्र को बाधित नहीं करते. युवा, महिला, गरीब-किसान के लिए पैसा लेकर आए. आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, गांव के चौकीदार, रसोईया, कोटेदार का इंसेंटिव बढ़ाने के लिए हमने धनराशि की व्यवस्था की. सपा ने इसमें भी रोड़ अटकाए थे. अगर डुमरियागंज और इटावा में भी कमल खिला होता तो ये बहुत तेज गति और भी आगे बढती.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘जब तक मुसलमान CM का ऐलान…’, अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/maulana-sajid-rashidi-reaction-on-bsp-president-mayawati-remarks-comparing-samajwadi-party-to-a-chameleon-pda-3172441″ target=”_self”>’जब तक मुसलमान CM का ऐलान…’, अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना