Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
By
August 9, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अब करणी सेना ने भी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने एक बैठक के दौरान कहा कि करणी सेना उत्तर प्रदेश में 50 से 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. इसके लिए संगठन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अम्मू ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और लोगों को संगठन से जोड़ेंगे. संगठन की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाई जाए और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाए.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर ‘दंडवत’ कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/aligarh-as-shivbhakt-dandvat-yatra-on-iron-nails-for-family-and-village-ann-3172616″ target=”_self”>अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर ‘दंडवत’ कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
<h3 style=”text-align: justify;”>11 जिलों से निकलेगी रथ यात्रा
<p style=”text-align: justify;”>करणी सेना की ओर से प्रदेश के 11 जिलों से रथ यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है. इस यात्रा का समापन अयोध्या में किया जाएगा. सूरजपाल सिंह अम्मू के मुताबिक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मुरादाबाद, बनारस समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से रथ यात्राएं निकाली जाएंगी.
<p style=”text-align: justify;”>बैठक में रथ यात्रा को सफल बनाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई. संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>स्नातक चुनाव में डॉ. सुनीता मिश्रा को समर्थन
<p style=”text-align: justify;”>करणी सेना ने स्नातक चुनाव में डॉ. सुनीता मिश्रा को समर्थन देने का भी फैसला किया है. अम्मू ने कहा कि संगठन हर जिले की विधानसभा में जाकर मतदाताओं को जोड़ेगा. इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा वोट डॉ. सुनीता मिश्रा के पक्ष में कराने के लिए संगठन काम करेगा.
<p style=”text-align: justify;”>सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा, “कुछ लोग इस घमंड में रहते हैं कि वे जिसे वो टिकट देंगे, वही चुनाव जीत जाएगा. हम अपने संगठन के जरिए इस चुनाव में उन्हें दिखा देंगे. ऐसे लोगों का घमंड चूर करेंगे.” उन्होंने कहा कि जनता के हाथ में बड़ी ताकत है और चुनाव के जरिए जनता अपनी ताकत का एहसास करा सकती है.
<h3 style=”text-align: justify;”>’योगी और मोदी ईमानदार, आसपास के लोग भ्रष्ट'
<p style=”text-align: justify;”>अम्मू ने प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ ईमानदार है, लेकिन उनके आसपास के लोग भ्रष्ट हैं.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़…” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bsp-chief-mayawati-react-on-rss-chief-mohan-bhagwat-reservation-statement-3172538″ target=”_self”>मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़…
<p style=”text-align: justify;”>अम्मू ने बताया कि वह करीब 37 साल तक बीजेपी के साथ रहे, लेकिन वर्ष 2024 में उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि अब उनका उद्देश्य जनता की ताकत दिखाना और राजनीतिक दलों के घमंड को चूर करना है.
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
Next
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से…'
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
  • कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme