Bappa Worship : न तुलसी चढ़ाएं, न लगाएं ऐसा भोग…गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा में ये गलती घातक
Ganesh Chaturthi Rituals : 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. इस दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में बप्पा की स्थापना की जाएगी. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पूजा के दौरान फूल, फल, मोदक, दूर्वा समेत कई सामग्री गणपति को अर्पित की जाती है, लेकिन पूजा सामग्री चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. गणपति को मोदक, लड्डू, फल और सात्विक भोजन का भोग लगाया जा सकता है. तुलसी के पत्ते अर्पित न करें. दूर्वा अर्पित कर सकते हैं. पूजा में मुरझाए, सूखे या खराब फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.