सीतापुर के थाने में मंत्री राकेश राठौड़ के रोने के मामले में बड़ा खुलासा, जांच रिपोर्ट में कई आरोप
Sitapur Latest News: सीतापुर के थाने में मंत्री राकेश राठौड़ के रोने की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला काफी चर्चा में रहा था. अब इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में मंत्री पर खाद्यान्न हड़पने के आरोपों में घिरी फर्म के लोगों के पक्ष में खड़े होने और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने की बात कही गई है. रिपोर्ट में पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी है.