Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR की खतरनाक सुबह, शहर में धुंध और शरीर को भांप बनाने वाली गर्मी कहां से आई, जानिए देश का मौसम
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में 15 अगस्त की सुबह मौसम ने लोगों को चौंका दिया. शहर में अक्टूबर जैसी धुंध और अंधेरा दिखा, लेकिन उमस और गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी. इसी बीच IMD ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश का असर रहेगा. ओडिशा में भारी बारिश के कारण पांच जिले फिर बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 3,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. जानिए आज देशभर के मौसम का पूरा हाल.