कानपुर वाले सावधान… इस लिस्ट में आपका भी मकान तो नहीं, वरना नगर निगम चला सकता है बुलडोजर, 6 जोनों में मिले 695 गिराऊ भवन
लगातार हो रही बारिश के बीच कानपुर में मौत का साया बनकर खड़े जर्जर भवनों पर आखिरकार नगर निगम का चाबुक चल गया है. शहर में हाल के दिनों में हुए कई दर्दनाक हादसों के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए छह जोनों के 695 खतरनाक मकानों को चिन्हित कर उनके स्वामियों को धारा-331 के तहत नोटिस थमा दिए हैं. साफ निर्देश हैं कि या तो तुरंत मरम्मत कराएं या मकान खाली करें, वरना प्रशासन खुद बुलडोजर चलाकर इन्हें गिराएगा.