बहराइच का राजकीय इंदिरा उद्यान 5 महीने बाद खुला, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की सुविधा, 10 रुपये है प्रवेश शुल्क
बहराइच शहर के बीचों-बीच स्थित राजकीय इंदिरा उद्यान (कपूरथला पार्क) पिछले 5 महीनों के लंबे इंतजार के बाद अब आम जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है. पार्क के खुलने के साथ ही बहराइच वासियों को एक बड़ी आधुनिक सौगात भी मिली है. जिले में पहली बार इस पार्क में ‘सिंथेटिक रनिंग ट्रैक’ का निर्माण कराया गया है.अब तक लखनऊ जैसे बड़े महानगरों के पार्कों में देखने को मिलने वाली यह सुविधा अब बहराइच जैसे जिले में भी उपलब्ध होगी.