बिना परीक्षा दिए बन गया सिपाही, यूपी पुलिस भर्ती में मुकुल का फर्जीवाड़ा देख चकरा जाएगा सिर
UP Police Constable Recruitment Scam: यूपी पुलिस भर्ती में एक युवक ने खुद परीक्षा न देकर अपनी जगह दोस्त को बैठाया और सिपाही बनकर ट्रेनिंग भी करने लगा. फिर एक रजिस्टर्ड चिट्ठी ने इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दिया. आगरा के मुकुल और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है.