पानी के रास्ते आए थे, हवा के रास्ते जाएंगे, गंगा में अटका विदेशी सैलानियों को लेकर वाराणसी आ रहा क्रूज, जानें आगे का प्लान
Rajmahal Cruise Varanasi Visit: कोलकाता से विदेशी पर्यटकों को लेकर वाराणसी के सफर पर निकला एमवी राजमहल क्रूज गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण भागलपुर में फंस गया है. पानी बढ़ने से रास्ते में आने वाले पुल के नीचे क्रूज के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची, जिसके चलते फिलहाल इसे आगे ले जाना मुश्किल हो गया है. करीब तीन दिन तक भागलपुर में रुकने के बाद क्रूज को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया, जबकि विदेशी सैलानियों की आगे की यात्रा का प्लान बदलना पड़ा. पर्यटकों को पहले ट्रेन से पटना ले जाया गया और अब उन्हें हवाई रास्ते से वाराणसी पहुंचाने की तैयारी है. यह करीब 20 दिनों का खास गंगा सफर था, जिसमें विदेशी पर्यटकों को कई पर्यटन और हेरिटेज साइट्स की सैर कराई जानी थी.