4900 करोड़ से तैयार हो रहा अंबाला-शामली 6-लेन एक्सप्रेसवे, सिर्फ 1.5 घंटे में पूरा होगा सफर, 4 राज्यों की बदल जाएगी रफ्तार
हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले 121.78 किमी लंबे अंबाला-शामली 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 70% काम पूरा हो चुका है. 4900 करोड़ की लागत से बन रहा यह आधुनिक कॉरिडोर मार्च 2027 तक तैयार होगा. इसके शुरू होने से 3 घंटे का सफर घटकर सिर्फ 90 मिनट रह जाएगा. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ेगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के यात्रियों सहित स्थानीय उद्योगों, किसानों और माल ढुलाई को सीधा फायदा मिलेगा. आधुनिक रेस्ट एरिया और ईंधन सुविधाएं भी मिलेंगी.