Kanpur Businessman Murder: 'शालू ऐसा नहीं कर सकती…' पति और भाई-बहन का मिला सपोर्ट, घूम गई कानपुर केस की सूई
Kanpur Murder Case: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. हत्या के आरोप में जेल भेजी गई बहू शालू के समर्थन में अब उसका पूरा परिवार खुलकर सामने आ गया है. शालू के भाई धीरज अरोड़ा, बहन और उनके अधिवक्ता शिवकांत दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि शालू पूरी तरह निर्दोष है और उसके खिलाफ मीडिया में एकतरफा नकारात्मक नैरेटिव चलाया जा रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि मृतका के बेटे यानी शालू के पति ने भी अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा जताया है. परिवार को पुलिस की निष्पक्ष जांच पर भरोसा है.