RDX से उड़ाने की धमकी और रेकी का आरोप, जया पाल ने शाइस्ता समेत अतीक के बेटों से बताया जान का खतरा
Allahabad Latest News: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के ट्रायल के बीच उनकी पत्नी और मामले की वादी जया पाल ने अपनी जान को खतरा बताया है. जया पाल का आरोप है कि कोर्ट जाते समय अज्ञात वाहनों से उनकी रेकी की जा रही है और सोशल मीडिया पर उन्हें आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है. उन्होंने इस मामले की जानकारी ट्रायल कोर्ट और पुलिस को दी है.