Radish Farming : 30 दिन में हो जाएगी तैयार…कृषि एक्सपर्ट से जानिए सितंबर में मूली उगाने का तरीका
Radish farming tips : मूली की खेती किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. इसकी बुवाई एक लाइन में करने से निराई-गुड़ाई और फसल की देखभाल आसान हो जाती है. पौधों और जड़ों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह भी मिल जाती है. लोकल 18 से रायबरेली के कृषि रक्षा प्रभारी ऋषि कुमार चौरसिया बताते हैं कि मूली की अच्छी और सीधी जड़ों के लिए खेत की मिट्टी भुरभुरी रखें. खेत में पानी जमा न होने दें. जलभराव से फसल के लिए घातक है. समय-समय पर खरपतवार निकालने से पौधों को पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा मिलती रहती है.