बार-बार इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की गैरहाजिर पर भड़का कोर्ट, गिरफ्तारी का आदेश, जुर्माना भी लगाया
प्रयागराज के 2008 के बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई में दो साल से गवाही के लिए नहीं पहुंच रहे विवेचक पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए विवेचक राजकुमार शर्मा की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।