Explained: IAS मेधा रूपम के करियर पर लगा 'दाग'? हाईकोर्ट के फैसले से प्रमोशन रुकेगा या सैलरी घटेगी, समझें नियम
Noida protest NSA, DM Noida: इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले ने IAS अधिकारी मेधा रूपम के करियर को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करते हुए कोर्ट ने न सिर्फ 5 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश दिया, बल्कि इस रकम की वसूली जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से करने और डीएम समेत संबंधित अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड में अदालत की नाराजगी दर्ज करने का निर्देश दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह मेधा रूपम के IAS करियर में एक गंभीर ‘दाग’ माना जाएगा? क्या उनकी सैलरी घट सकती है, प्रमोशन रुक सकता है या आगे की पोस्टिंग पर असर पड़ सकता है? IAS अधिकारियों पर लागू सेवा नियम इन सवालों के बारे में क्या कहते हैं.आइए समझते हैं…