यूपी चुनाव 2027: 380000000000 से अखिलेश यादव और राहुल गांधी को उनके ही गढ़ में नेस्तानाबूत करेंगे CM योगी, जानें पूरा प्लान
BJP plan in UP Elections: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. मई से अब तक वह 44 से अधिक जिलों में 115 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास कर चुके हैं. इनमें 67 सीटें ऐसी हैं, जहां 2024 लोकसभा चुनाव में SP-कांग्रेस गठबंधन आगे था. 2022 में इन्हीं 115 सीटों में BJP और उसके सहयोगियों ने 76 सीटें जीती थीं. रायबरेली, मैनपुरी-करहल, अयोध्या और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में योगी की सक्रियता खास चर्चा में है. विकास परियोजनाओं के साथ मुख्यमंत्री विपक्ष पर राजनीतिक हमले भी कर रहे हैं, जिससे इन दौरों को चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.