रामपुर ग्राउंड रिपोर्ट: न सड़क बची न बिजली, कोसी के पानी में घिरे भईयानगला गांव में चारपाई बनी एंबुलेंस, दावों की खुली पोल
रामपुर के शाहाबाद तहसील स्थित भईयानगला गांव में कोसी नदी की बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. कटाव के कारण संपर्क मार्ग और बिजली के खंभे बह गए हैं, जिससे गांव का शहर से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है. इलाज के लिए मरीज चारपाई पर और बच्चे पढ़ाई के लिए ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं. फसलों के नुकसान और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बीच ग्रामीण प्रशासन से स्थायी समाधान और मजबूत बांध की गुहार लगा रहे हैं.