'मुझे टीचर बनना है…' जब वायरल गर्ल रागिनी के बाद ज्योति के घर पहुंचे DM साहब, मांग सुनते ही झट से दिया आदेश
Viral News: उत्तर प्रदेश के बलिया की रागिनी के बाद अब सिकंदरपुर क्षेत्र के मौलानपुर गांव की रहने वाली दिव्यांग ज्योति सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उसकी पुकार सुनकर बलिया के डीएम मंगला प्रसाद सिंह खुद प्रशासनिक अमले के साथ उसके घर पहुंच गए. दोनों पैरों से दिव्यांग ज्योति से मिलकर डीएम ने उसे बैटरी वाली साइकिल, हेलमेट, स्कूल बैग और चॉकलेट भेंट की. साथ ही, उसके शिक्षक बनने के सपने को पूरा करने के लिए स्कूल में एडमिशन कराने और आवास व शौचालय की त्वरित व्यवस्था के निर्देश दिए.