'बहुरानी ने दिए थे पैसे…' कानपुर दवा व्यापारी हत्याकांड में ट्विस्ट, नौकर के कबूलनामे से घूम गई जांच की सूई
Kanpur Millionaire Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर पॉश इलाके कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या से हड़कंप मच गया है. शनिवार रात परिवार के पार्टी में जाने के बाद बदमाशों ने घर में घुसकर उनका गला रेत दिया और खून से लथपथ शव फर्श पर छोड़ फरार हो गए. कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को मुठभेड़ में आरोपी नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राज किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में नौकर ने खुलासा किया कि कारोबारी की बहू के कहने पर हत्या की.