माटीकला में हुनर दिखाने वाले युवाओं को UP सरकार देगी 15 हजार तक का इनाम, 15 सितंबर तक करें आवेदन
मेरठ मंडल सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन युवाओं ने माटीकला और परंपरागत शिल्प में नवाचार कर विशेष पहचान बनाई है, उनके लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश ग्रामोद्योग एवं माटीकला विभाग द्वारा ऐसे युवा उद्यमियों को मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा. इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं.