मां से मांगी दर्द की दवा, मां ने जो दवा दी वो दुर्भाग्य से चूहा मारने की पुड़िया थी
लखनऊ में शुक्रवार सुबह दर्द की दवा समझकर चूहे मारने की दवा खाने से 15 साल की किशोरी की मौत हो गई। सिर में दर्द होने पर किशोरी ने मां से दवा मांगी थी। मां के कहने पर उसने किचन में रखे डिब्बे से पुड़िया निकालकर दवा खा ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।