मथुरा में सपा की सियासी परीक्षा, कृष्ण जन्मभूमि पर बोलेंगे तो भी फंसेंगे अखिलेश यादव और चुप रहे तो भी घिरेंगे!
UP Chunav 2027: अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब बीजेपी की नजर मथुरा पर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज की धरती से जिस अंदाज में मोर्चा संभाला, उससे साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कृष्ण की नगरी को भी अपने बड़े सियासी मैदान के तौर पर तैयार करना शुरू कर दिया है. कृष्ण जन्मभूमि विवाद अदालत में लंबित है, लेकिन इसकी राजनीति तेज हो चुकी है. सबसे बड़ी चुनौती अखिलेश यादव के सामने है. मंदिर के पक्ष में बोलेंगे तो बीजेपी अपने नैरेटिव की जीत बताएगी, विरोध करेंगे तो हिंदू आस्था के सवाल पर घिरेंगे और चुप रहेंगे तो स्टैंड साफ करने का दबाव बढ़ेगा…