नंदगांव पहुंच गए तो रहने का होगा शानदार इंतजाम, तैयार हो रहा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट सेंटर, SC से मिला ग्रीन सिग्नल
Nandgaon Tourist Facilitation Center: सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के नंदगांव में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के निर्माण के लिए बड़ी राहत देते हुए 195 पेड़ों को काटने और 5 पेड़ों के ट्रांसलोकेशन की अनुमति दे दी है. हालांकि, यह मंजूरी शर्तों के साथ दी गई है. मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) को 10,000 पौधे लगाने की लागत जमा करनी होगी, जिसकी प्रतिपूर्ति राज्य PWD से की जा सकती है.