धूल फांक रहा मुरादाबाद एयरपोर्ट: करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़ी हैं उड़ानें, पीतल नगरी के कारोबारी परेशान
Moradabad Airport Flights: पीतल नगरी के नाम से दुनिया भर में मशहूर मुरादाबाद को पंख लगाने के लिए 35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किया गया हवाई अड्डा आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. महज कुछ दिन 19 सीटर विमान उड़ान भरने के बाद से यह सुविधा पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे करोड़ों रुपये की आधुनिक सुविधाएं धूल फांक रही हैं और परिसर वीरानगी की भेंट चढ़ चुका है. विश्व प्रसिद्ध पीतल उद्योग के कारोबारियों और आम जनता को कनेक्टिविटी के लिए आज भी दिल्ली या लखनऊ का रुख करना पड़ रहा है, जबकि एयरपोर्ट के नए अवतार और रनवे विस्तार की योजनाएं अब भी जमीनी धरातल पर आने की राह देख रही हैं.