जानलेवा साबित हुई भीषण बारिश! घर की दीवार भरभरा कर गिरी, 2 महिलाओं की मौत
सीतापुर में बारिश के बीच कच्ची दीवारें गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। कमलापुर के आलमपुर में 52 वर्षीय ब्रजरानी मसाला पीसते समय मलबे में दब गईं। रामकोट के मथुरा नगर में 64 वर्षीय माधुरी पानी भरने गई थीं, तभी दीवार गिर गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई।