DU छात्रा आकृति चौधरी पर NSA हाईकोर्ट से रद्द, नोएडा मजदूर आंदोलन केस में रिहाई का आदेश
डीयू स्टूडेंट आकृति चौधरी, पत्रकार सत्यम वर्मा समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ नोएडा श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने, आगजनी और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने के आरोपों में केस दर्ज किए गए थे। हाई कोर्ट ने आकृति पर एनएसए के तहत की गई पूरी कार्यवाही रद्द कर दी है। उन्हें 5 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।