GDP में उछाल से नोएडा रियल एस्टेट में बूम की तैयारी, ₹50 हजार प्रति वर्गफुट तक जा सकते हैं लक्जरी फ्लैट्स के दाम, एक्सपर्ट से जानिए पूरा गणित
Noida News: देश की 7.8% की मजबूत जीडीपी ग्रोथ का सीधा असर अब रियल एस्टेट सेक्टर पर दिखने की उम्मीद है. बढ़ती क्रय शक्ति और मजबूत आर्थिक नीतियों के दम पर नोएडा के प्रॉपर्टी बाजार में नए निवेश और मांग में तेजी आने की संभावना है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट अभिषेक राज के अनुसार, स्थिर अर्थव्यवस्था और ‘मेक इन इंडिया’ से घरेलू निवेश को बढ़ावा मिल रहा है. आने वाले वर्षों में नोएडा के लक्जरी प्रोजेक्ट्स के दाम 50 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंच सकते हैं.