फलों को जूस में बदलकर कमाएं मोटा मुनाफा, सरकार भी देगी 10 लाख तक की मदद.. जानिए पूरा प्रोसेस
मुरादाबाद में जूस का कारोबार शुरू करने वालों के लिए सरकारी मदद का मौका है. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जूस यूनिट या जूस शॉप लगाने पर प्रोजेक्ट लागत की 35% तक सब्सिडी मिल सकती है, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये है.