मोहन भागवत पर भड़कीं मायावती, क्या लालू यादव वाले दांव से जीतेंगी 2027 में यूपी का रण
Mayawati News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक असमानता रहने तक आरक्षण जारी रहना चाहिए, लेकिन सक्षम हो चुके लोगों से इसे स्वेच्छा से छोड़ने की अपील की. मायावती ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आरक्षण गरीबी हटाने की योजना नहीं, बल्कि एससी, एसटी और ओबीसी का संवैधानिक अधिकार है. इस मुद्दे से बसपा दलित-पिछड़ा वोट बैंक मजबूत करने की कोशिश कर सकती है. वहीं बीजेपी के सामाजिक समीकरण और अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर भी असर पड़ सकता है. यूपी में ‘मंडल बनाम कमंडल’ की सियासत फिर गरमाने के संकेत हैं.