Bangle Design: हल्के कांच से तैयार…टूटने का भी डर नहीं, फिरोजाबाद में महिलाओं को भा रहे ये खूबसूरत कंगन, कीमत ₹20 से शुरू
Daily Wear Glass Bangles: रोजाना पहनने के लिए चूड़ियों की जगह कंगन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में कई शानदार डिजाइन मौजूद हैं. हल्के कांच से तैयार ये कंगन अलग-अलग रंगों और डिजाइन में मिलते हैं, जिनमें लाल और हरे रंग की मांग ज्यादा बताई जा रही है. सफेद नगों से सजे कंगन खास लुक देते हैं, वहीं प्लेन कंगन भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं. खास बात यह है कि इनकी कीमत करीब 20 रुपये प्रति जोड़ी से शुरू होती है और इन्हें रोजाना पहनकर घर के काम भी आसानी से किए जा सकते हैं.