प्रेमी के साथ जा रही युवती को कार से खींचकर ले गए; हाइवे पर मचा हंगामा, फिर ये खुलासा हुआ
मुरादाबाद में प्रेमी के साथ कार से जा रही रामपुर के स्वार क्षेत्र की युवती को परिवार वालों ने दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर कार रोककर कथित तौर पर अगवा कर लिया। आरोप है कि फायरिंग और मारपीट भी हुई। प्रेमी ने मूंढापांडे थाने में तहरीर दी है।