इस बार 500000 रुपए की पोशाक पहनेंगे मथुरा के राजा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खास तैयारी, होगा भव्य उत्सव
Mathura News: इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस बार उनका 5253वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. द्वापर युग से चली आ रही जन्मोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मथुरा के श्री कृष्ण जन्म स्थान पर इस बार दिव्य और भव्य आयोजन किए जाएंगे.