गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर धंसी सड़क; 5 फीट गहरा गड्ढा, ड्रेनेज सिस्टम भी बेनकाब
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर बसीरतगंज टोल के पास प्रयागराज जाने वाली लेन में सड़क धंस गई। इससे करीब सात फीट गहरा गड्ढा बन गया। कार्यदायी संस्था ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को दूसरी लेन से डायवर्ट किया और मरम्मत शुरू कर दी। लगातार ऐसी घटनाओं से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।