कौन हैं राजेश पांडेय, योगेश्वर राम और बिहार के प्रवेश सक्सेना, राम मंदिर CEO के लिए जिनका नाम सबके आगे
Ram Mandir Trust CEO Name : अयोध्या के राम मंदिर को अब अपना पहला स्थायी CEO मिलने जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली अहम बैठक में इस पद पर अंतिम फैसला हो सकता है. CEO की रेस में तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा जा चुका है, जिनमें पूर्व IPS राजेश पांडेय, पूर्व IAS योगेश्वर राम मिश्रा और बिहार के प्रवेश सक्सेना के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.